देश की सर्वोच्च सहकारी संस्था भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के अध्यक्ष बने दिलीप संघाणी ◆●◆ उत्तर प्रदेश के मुदित वर्मा संचालक बने ◆●◆ सहकार भारती के  डॉ. प्रवीण जादौन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई


लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ की सामान्य बैठक में नए अध्यक्ष के तौर पर दिलीप संघाणी निर्वाचित किए गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ देश के सहकारी संगठनों की सर्वोच्च संस्था है।
      गुजरात सहकारी आंदोलन के वरिष्ठ नेता दिलीप संघाणी चार बार लोकसभा सदस्य, 3 बार विधायक, दो बार राज्य मंत्रिमंडल में रहे हैं। वह 1995 से जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे हैं।
संघ की 27वीं सामान्य निकाय की बैठक में  उत्तर प्रदेश आवास सहकारी संघ के अध्यक्ष मुदित वर्मा को राष्ट्रीय सहकारी संघ एन.सी.यू. आई. का निदेशक निर्विरोध चुना गया है। 
       सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने इफ्को के उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिलीप संघाणी को देश की सर्वोच्च सहकारी संस्था भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ का अध्यक्ष एवम् उत्तर प्रदेश आवास सहकारी संघ के अध्यक्ष मुदित वर्मा को संचालक निर्वाचित होने सहकार भारती उत्तर प्रदेश की तरफ से शुभकामनाएं दी है। डॉ. जादौन ने कहा कि उक्त सहकारी नेतृत्व में सहकारिता प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
-इमेज वॉच ब्यूरो


Popular posts
'टीबी हारेगा देश जीतेगा' एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान
चित्र
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हौसला फॉउन्डेशन ने किया नारी-शक्ति का सम्मान ◆●◆ महापौर ने किया महिलाओं को आगे आने का आह्वान
चित्र
समाजसेवी श्रद्धा सक्सेना को बनाया गया लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम अंतर्गत गठित परिषद का सदस्य ◆●◆ लोक-कल्याण में संलग्न राजधानी की प्रमुख संस्था अंश वेलफेयर फॉउन्डेशन की संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धा सक्सेना को मिला महत्त्वपूर्ण दायित्त्व ◆●◆ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रख्यापित 'महिलाओं का कार्यालय स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 के अंतर्गत सुश्री सक्सेना को मिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय लखनऊ की आंतरिक परिवाद परिषद में स्थान
चित्र
बुन्देलखण्ड महोत्सव में झलका बुन्देली कला-संस्कृति का वैभव ◆●◆ लखनऊ में अनुरागिनी संस्था द्वारा किया गया बुन्देली महोत्सव का आयोजन 
चित्र