समाजसेवी श्रद्धा सक्सेना को बनाया गया लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम अंतर्गत गठित परिषद का सदस्य ◆●◆ लोक-कल्याण में संलग्न राजधानी की प्रमुख संस्था अंश वेलफेयर फॉउन्डेशन की संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धा सक्सेना को मिला महत्त्वपूर्ण दायित्त्व ◆●◆ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रख्यापित 'महिलाओं का कार्यालय स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 के अंतर्गत सुश्री सक्सेना को मिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय लखनऊ की आंतरिक परिवाद परिषद में स्थान

 

         लखनऊ। राजधानी की सुपरिचित समाजसेवी अंश वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रद्धा सक्सेना को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रख्यापित 'महिलाओं का कार्यालय स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 के अंतर्गत अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय लखनऊ की आंतरिक परिवाद परिषद का सदस्य बनाया गया है। महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की समस्या के समुचित निवारण हेतु गठित उक्त परिषद में सुश्री सक्सेना का मनोनयन तीन वर्षों के लिए किया गया है।

       अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुशील कुमार के अधोहस्ताक्षर से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार आन्तरिक परिवाद परिषद का अध्यक्ष अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह भदौरिया को अध्यक्ष बनाया गया है। जब कि परिषद के सदस्य के रूप में विभाग की काटोग्राफिक असिस्टेंट श्रीमती विभा राव, सहायक सांख्यकीय अधिकारी दीपक सिन्हा तथा अंश वेलफेयर फॉउन्डेशन की संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धा सक्सेना का मनोनयन किया गया है। अपर सांख्यकीय अधिकारी पूजा भारती को पदेन सदस्य हैं।

       उल्लेखनीय है कि परिषद में सुश्री श्रद्धा सक्सेना मनोनयन समाजसेवा और नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में  उनके उत्कृष्ट योगदान को दृष्टिगत रखते हुए किया गया है। सुश्री सक्सेना ने अपनी संस्था के माध्यम से राजधानी सहित प्रदेश भर में बालिका विकास, बाल कल्याण, कौशल विकास, हस्तशिल्प, निर्बल वर्ग के स्वावलम्बन, कोरोना काल में निराश्रितों को भोजन वितरण आदि जैसे लोकहित के अभियानों को संचालित कर अग्रणी मुकाम हासिल किया है। विगत वर्ष उनके द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी का श्रृंखलाबद्ध आयोजन राष्ट्रीय चर्चा का विषय रहा है। फैशन टेक्नोलॉजी में अभियांत्रिकी उपाधि हासिल सुश्री सक्सेना को समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए योगदान को दृष्टिगत रखते हुए अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। सुश्री सक्सेना को अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय की आंतरिक परिवाद परिषद का सदस्य बनाये जाने पर राजधानी के गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते उन्हें शुभकामनाएँ और बधाई दी है।
-इमेज वॉच ब्यूरो
Popular posts
'टीबी हारेगा देश जीतेगा' एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान
चित्र
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हौसला फॉउन्डेशन ने किया नारी-शक्ति का सम्मान ◆●◆ महापौर ने किया महिलाओं को आगे आने का आह्वान
चित्र
◆सम्मान◆ वर्धा में विद्यावाचस्पति उपाधि से अलंकृत हुए लखनऊ के साहित्यकार लायक राम 'मानव'
चित्र
देश की सर्वोच्च सहकारी संस्था भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के अध्यक्ष बने दिलीप संघाणी ◆●◆ उत्तर प्रदेश के मुदित वर्मा संचालक बने ◆●◆ सहकार भारती के  डॉ. प्रवीण जादौन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई
चित्र