अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हौसला फॉउन्डेशन ने किया नारी-शक्ति का सम्मान ◆●◆ महापौर ने किया महिलाओं को आगे आने का आह्वान

 
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अग्रणी सामाजिक संस्था 'हौसला फॉउंडेशन' के तत्त्वावधान में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में महापौर संयुक्ता भाटिया ने सहभाग किया।

राजधानी स्थित साक्षरता निकेतन के कबीर सभागार आयोजित कर्यक्रम Choose to Challenge थीम पर आधारित था। समाज मे सराहनीय भूमिका निभाने वाली महिलाओं की उपलब्धियों को प्रेरणादायी बताते हुए महापौर श्रीमती भाटिया ने देश समाज के प्रति नारी के योगदान की सराहना की। हौसला फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा सिंह एवं संयोजिका मीना शुक्ला ने महिलाओं के उत्साह और मनोबल को बढ़ाते हुए उन्हें जीवन मे सतत लक्षयगामी होने की कामना के साथ Choose To Challenge प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया।

    इस अवसर पर  वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेविका रेशू भाटिया, समाजसेविका आशा सिंह, लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष जया शुक्ला, समाजसेविका रंजना मिश्रा, सुगन्धा सिंह, खुश्बू गुप्ता, निधि लाल, वन्दना सिंह, नेहा त्रिपाठी, आरती गुर्जर, रेनू शुक्ला, अभिरुचि बाजपेयी, संस्था पार्थ ट्रस्ट की अध्यक्ष अनिता सिंह सहित तीन अन्य संस्थाएं और बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रहीं।

-इमेज वॉच ब्यूरो

Popular posts
'टीबी हारेगा देश जीतेगा' एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान
चित्र
◆सम्मान◆ वर्धा में विद्यावाचस्पति उपाधि से अलंकृत हुए लखनऊ के साहित्यकार लायक राम 'मानव'
चित्र
समाजसेवी श्रद्धा सक्सेना को बनाया गया लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम अंतर्गत गठित परिषद का सदस्य ◆●◆ लोक-कल्याण में संलग्न राजधानी की प्रमुख संस्था अंश वेलफेयर फॉउन्डेशन की संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धा सक्सेना को मिला महत्त्वपूर्ण दायित्त्व ◆●◆ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रख्यापित 'महिलाओं का कार्यालय स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 के अंतर्गत सुश्री सक्सेना को मिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय लखनऊ की आंतरिक परिवाद परिषद में स्थान
चित्र
देश की सर्वोच्च सहकारी संस्था भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के अध्यक्ष बने दिलीप संघाणी ◆●◆ उत्तर प्रदेश के मुदित वर्मा संचालक बने ◆●◆ सहकार भारती के  डॉ. प्रवीण जादौन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई
चित्र