बुन्देलखण्ड महोत्सव में झलका बुन्देली कला-संस्कृति का वैभव ◆●◆ लखनऊ में अनुरागिनी संस्था द्वारा किया गया बुन्देली महोत्सव का आयोजन 


लखनऊ। बुन्देली लोककला साहित्य एवम् संस्कृति के संरक्षण व संवर्द्धन हेतु  बुंदेलखंड महोत्सव का आयोजन अनुरागिनी संस्था द्वारा रिंग रोड इंदिरा नगर स्थित आई.सी.सी.एम.आर.टी. परिसर में किया गया। महोत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अपर निदेशक हीरालाल आई.ए. एस. ने भाग लिया। महोत्सव में राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के निदेशक एल.वेंकटेश्वर लू और राष्ट्रधर्म के प्रबंध संपादक पवनपुत्र बादल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। महोत्सव का प्रभावी निर्देशन व संचालन अनुरागिनी संस्था व बुंदेलखंड महोत्सव के अध्यक्ष डॉ.प्रवीण जादौन ने किया। महोत्सव में सहकार भारती के पदाधिकारी के.के. राव भी मौजूद थे।
         महोत्सव में बुंदेलखंड  में उल्लेखनीय  कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। बुंदेलखंड महापरिषद एवम् बुंदेलखंड सांस्कृतिक एवम् सामाजिक सहयोग परिषद के सहयोग से बुंदेलखंड  महोत्सव  में  बुन्देली चितेवारी कला (भित्ति चित्रकला) की प्रदर्शनी, आत्मनिर्भर भारत में बुंदेलखंड की भूमिका विषयक संगोष्ठी एवम् कलाकारों का सम्मान तथा बुन्देली सांस्कृति कार्यक्रमों में  आल्हा गायन,राई नृत्य, दिवारी नृत्य, तमुरा वाद्य यंत्र के साथ देवी गीत अचरी  कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया   गया।  
     बुंदेलखंड महोत्सव में दर्शकों को बुन्देली कला संस्कृति एवम् व्यंजनो का रसपान करने का अवसर मिला। महोत्सव में बुंदेलखंड सांस्कृतिक एवम् सामाजिक सहयोग परिषद के अध्यक्ष  महेंद्र कुमार तिवारी, सुरेंद्र अग्निहोत्री, कैलाश जैन, कृष्ण कुमार ओझा, ब्रजेश कुमार तिवारी, राजाराम सिंह , धर्मेश राठौर ,अरविंद शाक्या अजय कुमार सिंह, अरविंद मिश्रा, हिरेंद्र मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
◆ के.के. राव


Popular posts
'टीबी हारेगा देश जीतेगा' एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान
चित्र
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हौसला फॉउन्डेशन ने किया नारी-शक्ति का सम्मान ◆●◆ महापौर ने किया महिलाओं को आगे आने का आह्वान
चित्र
◆सम्मान◆ वर्धा में विद्यावाचस्पति उपाधि से अलंकृत हुए लखनऊ के साहित्यकार लायक राम 'मानव'
चित्र
समाजसेवी श्रद्धा सक्सेना को बनाया गया लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम अंतर्गत गठित परिषद का सदस्य ◆●◆ लोक-कल्याण में संलग्न राजधानी की प्रमुख संस्था अंश वेलफेयर फॉउन्डेशन की संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धा सक्सेना को मिला महत्त्वपूर्ण दायित्त्व ◆●◆ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रख्यापित 'महिलाओं का कार्यालय स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 के अंतर्गत सुश्री सक्सेना को मिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय लखनऊ की आंतरिक परिवाद परिषद में स्थान
चित्र
देश की सर्वोच्च सहकारी संस्था भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के अध्यक्ष बने दिलीप संघाणी ◆●◆ उत्तर प्रदेश के मुदित वर्मा संचालक बने ◆●◆ सहकार भारती के  डॉ. प्रवीण जादौन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई
चित्र